फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में हंगामा

Fri, 30 Jan 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक काफी हंगामेदार रही। बैठक में ग्रामीण इलाकों में लो-वोल्टेज, ट्रांसफार्मर लगवाने, बिजली के झूलते तारों को ठीक करने तथा पेयजल के मुद्दे छाए रहे।
विज्ञापन


विभिन्न स्थानों से आए प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं के बारे में जिला स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया। सीडीओ श्याम सुंदर सिंह पांगती ने अधिकारियों को सदन में उठी विभिन्न समस्याओं का 15 दिन के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए। ब्लाक प्रमुख पुष्पा सकारी की अध्यक्षता और बीडीओ शिल्पी पंत के संचालन में हुई बैठक में भगीना भंडारी के प्रधान राजू नरियाल ने गांव में खराब मीटरों को बदलने के नाम पर बिजली कर्मचारियों पर धन मांगने का भी आरोप लगाया।

 एसडीएम सदर नरेश दुर्गापाल ने एक हफ्ते में खराब मीटरों को बदलने के निर्देश दिए। पल्सों के नंदाबल्लभ कापड़ी ने झूलते हुए बिजली के तारों से निजात दिलाने और आठ नए बिजली के पोल देने की मांग उठाई। इसके अलावा बनबसा में लो-वोल्टेज की समस्या, मनिहारगोठ में ट्रांसफार्मर लगाने, नैणी, खुनैला, बचकोट, विथौली, तामली आदि गांवों में बिजली के मीटर लगाने की समस्याएं उठाई। इसके अलावा अमकड़िया में पेयजल लाइन टूटने, जीआईसी मंच में पेयजल संयोजन लगाने आदि की समस्याएं भी उठी। लोनिवि और पीएमजीएसवाई की ओर से बनाई जा रही सड़कों से संबंधित समस्याओं का समाधान भी किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से बताया गया कि तीलू रौतेली पेंशन योजना अब पुरुषों के लिए भी लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


बैठक में सल्ली, बनबसा आदि क्षेत्रों में एएनएम सेंटर खोलने के प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग को सौंपे गए। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख बसंत तड़ागी, कनिष्ठ प्रमुख भगवत चौधरी, सांसद प्रतिनिधि गोविंद सामंत, परियोजना निदेशक केएन तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें