फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी: थल में राजमिस्त्री 1000 तो मजदूर ले रहा 600 रुपये दिहाड़ी

Thu, 06 Jul 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
थल में रजिस्ट्रार कानूनगो के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल क्षेत्र में निर्माण कार्य करा रहे लोगों से मनमानी मजदूरी ली जा रही है। इससे आम लोगों के लिए भवन या अन्य निर्माण कार्य कराना मुश्किल हो गया है। राजमिस्त्री और मजदूरों की मजदूरी निर्धारित करने के लिए शिवभूमि व्यापार मंडल थल ने रजिस्ट्रार कानूनगो के माध्यम डीएम को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम को भेजे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि थल में राजमिस्त्री 1000 और मजदूर 600 रुपये ले रहे हैं। उन्होंने पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय की तरह राजमिस्त्री और मजदूर की मजदूरी 700 और 500 करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू सामंत, उपाध्यक्ष गौरव दीप वर्मा, महासचिव मदन मोहन उपाध्याय, पूर्व ऊर्जा सलाहकार दया कृष्ण भट्ट, बसंत लोहनी, राजू कुमार, लालू भैसोड़ा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें