पिथौरागढ़। बरसात के मौसम में त्वचा संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। गर्मी के बाद बारिश का मौसम आते ही लोगों में एलर्जी के लक्षण दिखन लगे हैं। लोगों में आमतौर पर त्वचा में खुजली, लालिमा, सूजन, जुकाम, छींक और खांसी आदि के लक्षण देखे जा रहे हैं।
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मृगांक शुक्ला ने बताया कि गर्मी के बाद एकदम बारिश से अलग-अलग प्रकार के त्वचा संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। बारिश में भीगें तो शरीर को पूरी तरह सुखा लें। गीले कपड़े बिल्कुल भी न पहनें। कपड़ों को अच्छी तरह धोने और सुखाने के बाद ही पहनें। शरीर में किसी प्रकार की परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें। सुबह उठकर व्यायाम, योग, ध्यान करें। पोषण युक्त संतुलित आहार लें और पानी अधिक से अधिक पीयें।
..................