फुटबाल में एपीएस ने केंद्रीय विद्यालय को हराया
- फोटो : अमर उजाला
जिला फुटबाल संघ की ओर से आयोजित अंतरविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए रोमांचक मैच में जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) की टीम ने केंद्रीय विद्यालय की टीम को सडन डेथ के जरिए 7-6 गोल से हराकर मैच पर कब्जा कर लिया। दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया लेकिन निर्धारित समय तक गोल नहीं कर पाए। फिर अतिरिक्त समय दिया गया लेकिन हारजीत का फैसला नहीं हो पाया। फिर ट्राइबेकर का सहारा लिया गया इसमें भी रिजल्ट नहीं निकला। अंत में सडन डेथ के जरिए एपीएस ने जीत दर्ज की।
मैच में मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर थे। निर्णायक प्रकाश भट्ट, सौरभ और मनीष थे। जिला फुटबाल संघ के प्रवक्ता मनोज चौहान ने बताया कि शीघ्र ही अंडर 16 फुटबाल प्रतियोगिता शुरू होगी। मैच देखने के लिए जिला फुटबाल संघ अध्यक्ष राजेंद्र रावत, महासचिव जितेंद्र माहरा, मनोज पुनेठा, भूपेंद्र चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, एपीएस के प्रधानाचार्य मनीष पंवार मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार बांटे।