फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दुधौरी के भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी

Sat, 24 Oct 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विकासखंड चंपावत की दूरस्थ ग्राम पंचायत दुधौरी स्थित प्रसिद्ध भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए 30 लाख रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। योजना के तहत मेला स्थल को अधिक सुविधाजनक, आकर्षक और व्यवस्थित बनाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

जिला स्तरीय तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) ने परियोजना के लिए 58.67 लाख रुपये के आगणन की संस्तुति की थी। इसके सापेक्ष शासन ने प्रथम चरण में चालू वित्तीय वर्ष के लिए 30 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह धनराशि जिलाधिकारी चंपावत के निवर्तन पर रखी गई है। निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व विस्तृत आगणन और मानचित्र की सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त की जाए। साथ ही सभी कार्य निर्धारित मानकों और समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्माण स्थल पर स्थायी सूचना बोर्ड लगाया जाएगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि परियोजना पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। स्थल धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के मद्देनजर महत्वपूर्ण केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें