फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शासनादेश का पालन किए बिना दे दी सिस्टम मैनेजर के पद पर नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में एक ही व्यक्ति को दो बार बिना शासनादेश का पालन किए सिस्टम मैनेजर के पद पर नियुक्ति दे दी गई है। इसका खुलासा सूचना का अधिकार अधिनियम में हुआ है। दौला निवासी किशोर जोशी ने कॉलेज की प्रशासक/डीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि सिस्टम मैनेजर के पद पर बिना विज्ञप्ति के नियुक्ति की गई है। इसके लिए कुलपति से अनुमोदन भी नहीं लिया गया है। नियुक्त कर्मी का संस्थान में कार्यरत अनुबंधित सह कर्मियों ने साक्षात्कार लिया है। किशोर जोशी का कहना है कि शैक्षिक योग्यता कार्य अनुभव के बिना सिस्टम मैनेजर के पद पर नियुक्ति दी है। इस पद के लिए संस्थान में प्रोग्रामर पद पर कार्यरत व्यक्ति को चयनित किया गया है। उस व्यक्ति की प्रोग्रामर पद पर भी गलत नियुक्ति हुई थी।
पूर्व से ही संस्थान में प्रोग्रामर पद पर कार्यरत कर्मी को सिस्टम मैनेजर बनाकर अतिरिक्त वेतन का लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई 2022 को प्रशासक ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे जिसमें सिस्टम मैनेजर के पद पर गलत नियुक्ति होने की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने डीएम से इस मामले पर कार्रवाई की मांग की है। डीएम रीना जोशी ने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं है। जल्द जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें