चंपावत। दिव्यांगजन सशक्तिकरण के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी गई है। पहले यह तिथि 31 जुलाई थी। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त कर दी गई है। छूटे दिव्यांग व्यक्ति को आवेदन का मौका दिया गया है। डाक, कूरियर या ई-मेल से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। पात्रता समेत अन्य जानकारी विभाग की वेबसाइट व पोर्टल https://awards.gov.in पर उपलब्ध हैं।