पिथौरागढ़। एसएस जीना विवि के एलएसएम परिसर में उत्तराखंड मुक्त विवि केंद्र के स्नातक की बैक प्रयोगात्मक परीक्षा, परियोजना कार्य, क्षेत्रीय कार्य, असाइनमेंट और सुधार परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई है। आवेदन करने की प्रक्रिया पांच मई से शुरू हो चुकी है। परीक्षा प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार भाकुनी ने कहा कि बैक और सुधार परीक्षा के लिखित परीक्षा में आवेदन करने के लिए विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.uou.ac.in पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। संवाद
छठे सेमेस्टर और बैक परीक्षा के लिए आवेदन 10 तक
चंपावत। सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा के चंपावत कैंपस में स्नातक छठे सेमेस्टर और बैक के चतुर्थ, द्वितीय सेमेस्टर में परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ssju.ac.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। संवाद