फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ढोल बजाकर वन्य जीवों से सावधान रहने की अपील

Sun, 30 Nov 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के रावल गांव में ग्रामीणों को जागरूक करती वन विभाग की टीम। स्रोत: वन विभाग
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह के आदेश और रेंजर दिनेश जोशी के निर्देश पर विभागीय टीम ने चंडाक, गुरना बीट में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान वन्य जीवों से सावधान रहने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

गुरना बीट के रावल गांव में ढोल बजाकर वन्य जीवों से सुरक्षा, बचाव और वनाग्नि के लिए स्थानीय लोगों को जागरूक किया। महिला मंगल दलों से जुड़ी महिलाओं के साथ गुलदार कू दगड़िया अभियान को आगे बढ़ाते हुए रैली का भी आयोजन किया गया। ग्रामीणों को अकेले जंगलों में नहीं घूमने, संगठित होकर आवाजाही करने, पालतू जानवरों को समय पर अंदर करने के बारे में बताया गया। रेंजर जोशी ने बताया कि शीतकाल में वन्य जीवों की आवाजाही आबादी क्षेत्रों में बढ़ जाती है। इसके चलते मानव-वन्य जीव संघर्ष बढ़ जाता है। टीम में वन बीट अधिकारी गिरीश जोशी, महेंद्र कार्की, सरपंच कुंडल सिंह, अनीता देवी, सरिता, ज्योति, सुनीता आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें