फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्लास्टिक की बोतल में दूध न लेने की अपील

Tue, 11 Jul 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में लोगों को जागरूक करते बेरोजगार संगठन और छात्रसंघ के लोग।संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बेरोजगार संगठन और छात्रसंघ ने जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से प्लास्टिक की बोतल में दूध नहीं लेने की अपील की है। मंगलवार को संगठन के अध्यक्ष हिमांशु गड़कोटी के नेतृत्व में नगर में सुबह जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

संगठन के युवाओं ने बताया कि प्लास्टिक की बोतल में कोई भी आपको दूध दे तो न लें और स्वयं भी प्लास्टिक की बोतल का उपयोग न करें। उन्होंने कहा कि यह बोतल एक बार उपयोग के लिए होती हैं। गर्म पेय पदार्थ का उपयोग करने से इनसे बीमारी होने का डर बना रहता है। बेरोजगार संगठन ने कुमौड़, रोडवेज स्टेशन, केएमओयू स्टेशन, टकाना, गुप्ता तिराहा, जीआईसी, सिल्थाम, ऐंचोली आदि क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों से प्लास्टिक की बोतल का उपयोग नहीं करने की अपील की। इस दौरान छात्रसंघ उपाध्यक्ष अंकित ज्याला आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें