फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीएफ नेपाल की टीम ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
झूलाघाट में आयोजित मैत्री वालीबॉल प्रतियोगिता में मौजूद नेपाल एपीएफ और एसएसबी के जवान। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच समन्वय एवं नागरिकों के बीच भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से 55वीं वाहिनी एसएसबी झूलाघाट और 51 गुल्म एपीएफ जूलाघाट बैतड़ी नेपाल के बीच मैत्री वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई जिसमें एपीएफ बैतड़ी नेपाल की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ एपीएफ के निरीक्षक संतोष थापा ने किया। एपीएफ बैतड़ी ने एसएसबी झूलाघाट को 25/12, 25/21, 20/25, 25/21 से हराया। इस दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसएसबी झूलाघाट के कंपनी इंचार्ज निरीक्षक हवा सिंह, टी.छीरिंग दोरजे, एसइाई दरबान सिंह, एएसआई सुरेश कुमार, संजय कुमार, सिपाही सोमबीर सिंह, निलेश, झूलाघाट की प्रधान किरन भट्ट, प्रमोद कुमार भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें