फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खेलेगी अनुजा

Mon, 11 Sep 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खेलेगी अनुजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। 24वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डीडीहाट की अनुजा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। अपने बेहतरीन खेल की बदौलत अनुजा का चयन ताइक्वांडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।       
विज्ञापन


हल्द्वानी में 9 और 10 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डीडीहाट के 9 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दीपा कार्की के नेतृत्व में गई इस टीम ने सब जूनियर महिला वर्ग में 35 किलो भारवर्ग में अनुजा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता।

16 किलोग्राम भारवर्ग में जयंती ने कांस्य पदक, 26 किलोग्राम भारवर्ग में प्रियांशी ने रजत, 24 किलोग्राम भारवर्ग में हिमानी ने कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग में 18 किलोग्राम भारवर्ग में ध्रुव चौहान ने रजत पदक, हर्षित कुमार ने कांस्य पदक जीता। ताइक्वांडो कोच हरीश बिष्ट ने बताया कि अनुजा को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कड़ा अभ्यास कराया जाएगा। ताकि वह राष्ट्रीय स्तर में भी स्वर्ण पदक जीत सके।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें