फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनालीछीना पीएचसी में दो माह से एंटी रैबीज वैक्सीन खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। कनालीछीना पीएचसी में पिछले दो माह से एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुत्ते, बंदरों के काटने पर लोग पिथौरागढ़ से एंटी रैबीज वैक्सीन मंगाने को मजबूर हैं। बावजूद इसके एंटी रैबीज उपलब्ध कराने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। लॉकडाउन के कारण कनालीछीना विकासखंड के पीएचसी में दो माह से एंटी रैबीज वैक्सीन खत्म हो गई है। कुत्ते और बंदरों के काटने पर अस्पताल पहुंच रहे लोगों को बिना इंजेक्शन लगाए ही वापस जाना पड़ रहा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी ने कहा कि विकासखंड के सबसे बड़े पीएचसी में एंटी रैबीज नहीं होना गंभीर है। स्वास्थ्य विभाग को एंटी रैबीज उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करने चाहिए। जिससे लोगों को दिक्कत न हो। पीएचसी प्रभारी डॉ. रविशंकर श्रीवास्तव का कहना है कि लॉकडाउन के कारण एंटी रैबीज वैक्सीन की खरीदारी नहीं हो पाई। शीघ्र ही एंटी रैबीज वैक्सीन खरीद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें