संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने बाहरी राज्यों से जिला मुख्यालय आ रहे लोगों को घरों में पहुंचाने का कार्य कर रहे स्कूल बस चालकों और परिचालकों का बीमा कराने की मांग की है। साथ ही उन्हें कोरोना यौद्धा घोषित करने की भी मांग की है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सचिव नवीन चंद्र कोठारी ने कहा कि कोविड-19 के कारण प्रवासी बड़ी संख्या में घरों को आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों के चालक परिचालक अपनी जान और परिवार की परवाह किए बगैर जिला मुख्यालय से घरों को पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा घर पहुंचाने के कार्य में लगे सभी बस चालकों और परिचालकों का बीमा होना चाहिए। इन्हें पीपीई किट, सेनिटाइजर, मॉस्क उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने प्रवासियों को घर पहुंचाने के बाद बसों को सेनेटाइज ,चालकों और परिचालकों के लिए रहने खाने की भी उचित व्यवस्था करने विद्यालयों में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में सफाई करने तैनात करने की मांग की है।