फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
अस्कोट में रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को सब्जबाग दिखाकर सत्ता हासिल की और अब वह जनता को ही लूटने लगी है।
विज्ञापन

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह दरियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बाजार में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
नगर में जुलूस निकालकर अक्कड़-बक्कड़ बंबे बौ डीजल 80, पेट्रोल 100 के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाकर मोदी सरकार सत्ता में आई थी, लेकिन अब सरकारी संस्थानों का निजीकरण करके देश को गर्त में धकेल रही है।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सेलाल ने महंगाई को उत्पीड़न बताया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट और निहारिका गर्ब्याल ने कहा कि महंगाई से परेशान जनता भाजपा सरकार को जरूर सबक सिखाएगी। पुतला दहन में नेत्र सिंह कुंवर, नरेश रायपा, महिराज गर्ब्याल, प्रेमा कुटियाल, जानकी देवी, लक्ष्मी रायपा, लक्ष्मी गुंज्याल, निहारिका आदि रहे।
विज्ञापन

बढ़ते गैस सिलिंडर के दामों के विरोध में प्रदर्शन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। रसोई गैस सिलिंडर की महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेसी नेता तनुज पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बाजार में एकत्र होकर सरकार को जमकर कोसा।
उन्होंने कहा कि सरकार अच्छे दिनों के सपने दिखाकर लकड़ी का चूल्हा जलाने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। प्रदर्शन में विकास भंडारी, बहादुर बिष्ट, हिमांशु लुंठी, देवेंद्र कुंवर, गीता देवी, मोहनी देवी, कमला देवी, सुनीता देवी, किरन आदि रहे। ी।

धारचूला में बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें