फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़-बारिश, बर्फबारी के साथ ठिठुरन का आगाज

Sat, 28 Oct 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/अस्कोट
विज्ञापन
मुनस्यारी के बेटुलीधार में शनिवार देर शाम हुई बर्फबारी में फंसे वाहन को निकालते आईटीबीपी के जवान - फोटो : प्रमोद द्विवेदी
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले में मौसम का मिजाज शनिवार को अचानक बदल गया। अस्कोट के कई हिस्सों में मूसलाधार तो मुनस्यारी में हल्की बारिश और सिर्फ 12 किलोमीटर दूर बेटुलीधार के साथ ही निकटवर्ती चोटियों पर हिमपात से तापमान में गिरावट आ गई। जिला मुख्यालय में सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। दोपहर बाद जिले के विभिन्न हिस्सों में अंधड़ के साथ बूंदाबांदी के चलते ठंड का असर बढ़ गया।
विज्ञापन


मुनस्यारी के पास बेटुलीधार में देर शाम बर्फ पड़ने से वाहन भी फंस गए। पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों मिलम और धारचूला तहसील में लिपुलेख दर्रे के आसपास बर्फ गिरी। इससे तिब्बत व्यापार से लौटने वाले व्यापारियों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन निचले इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस समय सक्रिय सिस्टम का असर ऊंचाई वाले इलाकों पर ही बना रहेगा। 

अस्कोट के कई हिस्सों में तेज बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों का कहना है कि बारिश से उनके सूखे पड़े खेतों को भी राहत मिलेगी। अब वह गेहूं आदि की बुआई कर सकते हैं। घाटी वाले इलाकों थल, नाचनी, मुवानी, जौलजीबी में भी सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें