फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेफर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Mon, 28 Nov 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
नृत्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 स्टेफर्ड पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
राजकीय संग्रहालय के आडिटोरियम में हुए समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली, राजस्थानी गीतों की ऐसी झड़ी लगाई कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कई नृत्य-नाटिकाओं की शानदार प्रस्तुति दी। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करते हुए थर्ड कुमाऊं रेजीमेंट के कमांडिंग आफीसर कर्नल डीके सिंह कहा कि विद्यार्थियों की प्रस्तुति में स्कूल के शैक्षणिक वातावरण की झलक देखने को मिल रही है।  
विज्ञापन

प्रधानाचार्या कल्पना देवलाल ने स्कूल की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश की। समाजसेवी श्याम नारायण पांडेय ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्कूल के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की पठन सामग्री के लिए 5000 रुपए की धनराशि प्रदान की। कक्षाओं में अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। विद्यालय के प्रबंधक राकेश देवलाल ने आभार जताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन जोशी, संजीव भसीन, मनोज चौहान, नवीन नरियाल, हेम नरियाल, शैलेश गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें