बियरशीबा स्कूल में कार्यक्रम पेश करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
न्यू बियरशीबा स्कूल जीआईसी लाइन शाखा के वार्षिक झलक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मनमोहक कार्यक्रमों से समा बांध दिया।
पुलिस लाइन ग्राउंड में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने वार्षिक झलक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने मार्चपास्ट की सलामी ली। पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की। स्कूल के निदेशक एडवोकेट भुवन भाकुनी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय की वार्षिक आख्या सामने रखी। मुख्य अतिथि ने दसवीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने पर छात्रा आकांक्षा चंद, गौरव सिंह, यामिनी पांडेय, मोहित डसीला, शैलेश बिष्ट, सिद्धार्थ गढ़कोटी, सोनू जोशी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
निदेशक भाकुनी और स्कूल की प्रधानाचार्या मीनाक्षी बिष्ट ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। इस दौरान सुशीला भाकुनी, पी वर्मा, रमन ठाकुर, हरीश शाही, सुभांशु जीना, मनीष बिष्ट, जीआईसी लाइन शाखा की प्रधानाचार्या मीनू भट्ट, उप प्रधानाचार्या ममता मेहता आदि मौजूद थे। संचालन दीप्ति वर्मा, गीता ठाकुर, स्तुति तिवारी, नवीन सेठी ने किया।