डीडीहाट (पिथौरागढ़)। बाहरी राज्यों व जिलों से डीडीहाट पहुंचे लोगों की जानकारी जुटाने के लिए प्रशासन ने टीमों का गठन कर लिया है। नगर पालिका क्षेत्र डीडीहाट मे 12 मार्च से लेकर अभी तक 49 लोगों की पहचान प्रशासन ने कर ली है, प्रशासन व स्वास्थ विभाग ऐसे सभी 49 लोगों से लगातार सम्पर्क में है।
तहसीलदार एमसी पालीवाल ने बताया कि 12 मार्च से नगर पालिका क्षेत्र में अभी तक आए सभी 49 लोगों का स्वास्थ सही है। सभी को अपने घरों मे ही रहने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिये समय समय पर आशा, आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भेजा जा रहा है। नगर पालिका के बीबी पलड़िया ने बताया कि सभी की रोज स्वास्थ सबंधी जानकारी जिला प्रशासन को भेजी जा रही है।