फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट की अंजली को राजनीति विज्ञान में मिला स्वर्ण पदक

Fri, 19 Jun 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़) । सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की स्नातकोत्तर परीक्षाओं में राजनीति विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अंजली ने स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणनगर, डीडीहाट की छात्रा अंजली ने 81.59 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उत्कृष्टता के लिए उन्हें मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत 1,20,000 की छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रेमलता ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अंजली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों के साथ ही राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार कोहली को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें