अस्कोट(पिथौरागढ़)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अस्कोट में प्रवेश के लिए विद्यार्थी पांच जुलाई तक पंजीकरण करा सकेंगे। प्रधानाचार्य कविंद्र सिंह कन्याल ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया आठ जून से प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्थान की वेबसाइट www.vpputta या www.dsde.uk.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि वरियता सूची के आधार पर काउंसलिंग के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।