संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में यूट्यूबर अनिल सिंह पानू अलग-अलग तरीके से वीडियो बनाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उनका हवा में उड़ कर पहाड़ पहुंचने वाला क्रिएटिव वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यूट्यूबर अनिल सिंह पानू ने यूट्यूब में धूम मचाने के बाद अब टिक टॉक पर अपना अकाउंट बनाया है। जिसमें वो लगातार नये-नये वीडियो अपलोड कर रहे हैं, जिसे टिक टॉक पर अभी तक 25 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीब 50 हज़ार लोग इसे शेयर कर चुके हैं। 1 लाख 70 हज़ार लोगों ने लाइक भी किया है। यही नहीं फेसबुक पर भी इस वीडियो को देखने वालों की संख्या 10 लाख पहुंच गई है। उन्होंने “दिल्ली से उत्तराखंड” शीर्षक का एक वीडियो अपलोड क्या किया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पानू ने सफलता का श्रेय डीओपी और वीडियो एडिटर शिवम कोहली और टीम को दिया है।