चंपावत। नगर के छतार वार्ड निवासी अनिल कोठारी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में भारत सरकार के वैज्ञानिक पद पर सातवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने इसी वर्ष भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून से रसायन विज्ञान में पीएचडी की उपाधि भी प्राप्त की है। आरसेटी की पूर्व निदेशक जनार्दन चिलकोटी और सभासद प्रेमा चिलकोटी ने कहा कि यह चंपावत जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि है।