बेड़ीनाग महाविद्यालय में तालाबंदी करते छात्र।
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। स्नातक स्तर पर द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित नहीं होने से आक्रोशित छात्रों ने महाविद्यालय में तालाबंदी की। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को भी तालाबंदी और प्रदर्शन जारी रहेगा।
छात्रसंघ अध्यक्ष पुष्कर सिंह धानिक के नेतृत्व में आक्रोशित छात्रों ने महाविद्यालय में विरोध प्रदर्शन कर तालाबंदी की। उनका कहना है कि बीए द्वितीय सेमेस्टर में लगभग 60 छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल घोषित नहीं किया गया है। इससे उनमें खासा रोष है। उन्होंने शीघ्र परीक्षाफल जारी किए जाने की मांग उठाई। वहां निखिल धानिक, अंशुल राठौड़ समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।