फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलापानी-देवलथल लिंक रोड में गड्ढों से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर देवलथल में प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मेलापानी-देवलथल लिंक रोड पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। सड़क पर नाली निर्माण भी नहीं किया गया है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाराज क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया और पंद्रह दिनों के भीतर गड्ढे नहीं भरने पर सातशिलिंग-थल सड़क पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को देवलथल में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मेलापानी-देवलथल लिंक मार्ग बदहाल पड़ा है। सड़क पर स्थान-स्थान पर गड्ढे बने हुए हैं, जबकि इसी सड़क से शहीद गिरीश सिंह सामंत के गांव उड़ई और बमडोली को जाते हैं। सड़क पर गड्ढे होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार कहने के बाद भी सड़क का सुधार नहीं किया जा रहा है।
जगदीश कुमार ने कहा कि यदि एक पखवाड़े के भीतर सड़क का सुधार नहीं किया गया तो मेलापानी में चक्काजाम कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में नरेश पांडेय, गिरीश पंत, असम राइफल्स के अध्यक्ष श्याम दत्त जोशी, सूरज ओली, डिगर राम, हेमंत पांडेय, दिनेश शास्त्री, नंदू पांडेय, अशरफ अहमद आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें