फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर नहीं भेजने से नाराज रंगकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 07 Jul 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में कबूतरी देवी के शव के साथ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकगायिका कबूतरी देवी को हायर सेंटर ले जाने के लिए समय पर हेलीकॉप्टर नहीं भेजने से रंगकर्मियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने कबूतरी देवी के शव के साथ जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


कबूतरी देवी के निधन की खबर सुनते ही सभी रंगकर्मी जिला अस्पताल पहुंचे। आईसीयू कक्ष से कबूतरी देवी का शव निकालने के बाद रंगकर्मियों ने जिला अस्पताल के बाहर शासन एवं उड्डयन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि स्वीकृति के बावजूद समय पर हेलीकॉप्टर पिथौरागढ़ हवाई पट्टी पर नहीं लाया गया। समय पर हायर सेंटर नहीं पहुंचने के कारण कबूतरी देवी का निधन हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में रंगकर्मी हेमराज बिष्ट, जनार्दन उप्रेती जन्नूदा, राजेंद्र भट्ट, क्वीतड़ के प्रधान श्याम सुंदर सिंह सौन आदि थे।

कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया
लोकगायिका कबूतरी देवी के निधन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कबूतरी देवी की मौत के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। यदि दो दिन से अस्पताल में भर्ती लोक गायिका को समय पर हेली सेवा मिल जाती तो उनका जीवन बचाया जा सकता था। ऋषेंद्र महर ने कहा कि लोक गायिका के लिए दो दिन तक हेलीकॉप्टर की व्यवस्था नहीं की गई। यह बेहद निंदनीय है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने जताया शोक
लोक गायिका कबूतरी देवी के निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा सहित कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, एनएसयूआई के महासचिव दीपक तिवारी आदि ने भी कबूतरी देवी के निधन पर दुख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें