गंदे पानी की समस्या जल संस्थान के अफसरों को बताते उपभोक्ता
- फोटो : अमर उजाला
बेड़ीनाग में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। महिलाओं और नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान के अवर अभियंता से पूछा कि आखिर पेयजल की सफाई को लेकर क्या इंतजाम किए जा रहे हैं। हालांकि जल संस्थान के अधिकारियों का दावा है कि पेयजल में हमेशा दवा डाली जाती है और कोशिश की जाती है कि लोगों को साफ पानी मिले।
सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बोरा के नेतृत्व में महिला संघर्ष संगठन के लोग गंदे पानी की सप्लाई को लेकर जल संस्थान के अवर अभियंता से मिले। कहा कि नगर के कई मोहल्लों में गंदा पानी आ रहा है। इससे बारिश के इस मौसम में बीमारियां फैल सकती हैं। उपभोक्ताओं ने पूछा कि आखिर कितने दिनों में टंकियों में दवा का छिड़काव किया जाता है। जल संस्थान के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने बताया कि टंकी में पानी फुल होने के बाद दवाईयां डाली जा रही हैं और हमेशा लोगों को साफ पानी दिया जा रहा है। इस मौके पर किशन सिंह रावत, भीम सिंह, उमेश जोशी, सुनीता कालाकोटी, हेमा कालाकोटी आदि थे।