फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फुलतड़ी में मासूम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सतपाल महाराज के काफिले को रोका

Thu, 12 Nov 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर फुलतड़ी के पास सेना के वाहन की चपेट में आने से आठ साल के मासूम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने बीआरओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इस दर्दनाक घटना का जिम्मेदार बीआरओ को ठहराया। उन्होंने दारमा घाटी से लौट रहे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के काफिले को भी रोक दिया और बीआरओ के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बीते बुधवार धारचूला हाईवे पर फुलतड़ी के पास बदहाल सड़क पर बाइक से छिटककर सेना के वाहन की चपेट में आने से कालिका के आठ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। दूसरे दिन ग्रामीणों ने बीआरओ को घटना का जिम्मेदार बताते हुए गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष भूपाल रावल के नेतृत्व में हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।
ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से सड़क बदहाल है इसे ठीक नहीं किया गया। इसी बदहाल सड़क पर बाइक अनियंत्रित हुई और मासूम बच्चे को काल के गाल में समाना पड़ा। इस दौरान पर्यटन मंत्री दारमा घाटी से लौट रहे थे तो ग्रामीणों ने उनका काफिला भी रोक दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बीआरओ के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। मंत्री सतपाल महाराज ने ग्रामीणों को इस मामले में सीएम के साथ ही केंद्र में वार्ता करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने उनके काफिले को आगे बढ़ने दिया। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सड़क का सुधारीकरण और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे चक्का जाम करेंगे।

सड़क पर पहुंचे ग्रामीण तो दौड़ा सिस्टम
धारचूला। ग्रामीणों के धरने की सूचना मिलते ही एसडीएम आशीष जोशी, बीआरओ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों कहा कि कालिका, फुलतड़ी, गलाती, हाट, ग्वालगांव सहित कई जगहों पर लंबे समय से बदहाल सड़क दुर्घटना का कारण बन रही है। एसडीएम ने फोन पर बीआरओ की हिलवेज कंपनी के अधिकारियों को जल्द सड़क के गड्ढे भरने और नालियों की सफाई के निर्देश दिए।

एक घंटे तक ठप रहा यातायात
धारचूला। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। ऐसे में हाईवे पर एक घंटे तक यातायात ठप रहा। हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही और यात्रियों को आवाजाही शुरू होने का इंतजार करना पड़ा। एसडीएम के बीआरओ को निर्देश जारी करने के बाद ग्रामीण धरने से उठे और यातायात बहाल होने से यात्री और वाहन चालक गंतव्य को रवाना हुए। संवाद

मिले निर्देश तो दौड़ा बीआरओ
धारचूला। एसडीएम ने ग्रामीणों के आक्रोश को बीआरओ को निर्देश देकर शांत किया। इसका असर यह हुआ कि निर्देश जारी होते ही गहरी नींद में सोया बीआरओ जागा और उसने तुरंत अपनी कंपनी को जेसीबी के साथ मौके पर भेजा। कंपनी ने बंद नालियों को खोलने का काम शुरू किया। वहीं क्षेत्र के लोगों ने ग्वालगांव में भी सड़क पर बने गड्ढे भरने और बंद नालियों को खोलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें