फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने उठाई मांग, पदोन्नति में खत्म हो उम्र की बाध्यता

विज्ञापन
विधायक चंद्रा पंत को ज्ञापन सौंपती प्रदेश अध्यक्ष दीपा। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने पदोन्नति में उम्र की बाध्यता समाप्त करने की मांग की है। पिथौरागढ़ विधायक चंद्रा पंत के माध्यम से बाल विकास मंत्री रेखा आर्या को भेजे ज्ञापन में आंगनबाड़ी वर्कर्स की पदोन्नति सुपरवाइजर पद पर करने पर खुशी जताई है। आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष दीपा पांडेय ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स पिछले लंबे समय से पदोन्नति की मांग उठा रहे थे। उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। इसमें उम्र की बाध्यता के कारण कई आंगनबाड़ी वर्कर्स पदोन्नति से वंचित रह जाएंगी। प्रदेश अध्यक्ष ने पदोन्नति में उम्र की बाध्यता समाप्त करने और सेवाकाल के साथ समाजशास्त्र से परास्नातक को ही वरीयता देने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें