फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में अवैध खनन में पांच वाहन सीज

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पुलिस ने अवैध खनन सामग्री से भरे पांच वाहनों को सीज किया। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह वाहन सीज कर दिए। एसपी प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देश पर बुधवार को पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। कोतवाल रमेश तनवार के निर्देशन में चले अभियान में ऐंचोली में रेत मंडी में अवैध खनन सामग्री से लदे छह वाहन पकड़े। सभी वाहनों में अवैध खनन सामग्री रेता, रोड़ी और डस्ट ले जाई जा रही थी। चार वाहनों के चालक मौके पर नहीं मिले। एक वाहन चालक मोहन राम मौके पर मिला। पुलिस ने पांचों वाहनों को कब्जे पुलिस लेते हुए कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 4/21 खनन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया। अवैध खनन सामग्री पकड़ने वाली टीम में एसआई प्रियांशु जोशी, कांस्टेबल हयात कुमार, कुंवर पाल सिंह थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें