पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां
- फोटो : अमर उजाला
श्रम कानून के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को मानदेय के दायरे में लाने और मुख्य सेविका पद पर कार्यकर्त्रियों को शत-प्रतिशत प्रमोशन का अवसर देने समेत कई मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का आंदोलन जारी है। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को भी कार्यकर्त्रियों ने धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
वहीं, आंदोलन के चलते जिले के सभी 1111 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लटका है। उनमें पुष्टाहार का वितरण बंद है। जिला मुख्यालय में धरना स्थल पर हुई सभा में संगठन की अध्यक्ष दीपा पांडे और हीरा भट्ट ने रोष जताया। डीडीहाट में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का धरना और कार्य बहिष्कार जारी है। लखनऊ में लाठीचार्ज में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मौत को लेकर यहां भी भारी गुस्सा है। बेड़ीनाग में रोज जुलूस निकल रहे हैं और कार्यकर्त्रियां सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रही हैं।