फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दूत बनकर रावण के दरबार में पहुंचे अंगद

Sat, 04 Nov 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के इग्यारदेवी में रामलीला मंचन का दृश्य। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वड्डा की रामलीला में रावण-अंगद संवाद का मंचन किया गया। अंगद श्रीराम दल की ओर से दूत बनकर रावण के दरबार में उसे समझाने पहुंचते हैं। अंगद की भूमिका में उप प्रधान संदीप गिरी और रावण के किरदार में रामलीला कमेटी के महासचिव कैलाश रावत के बीच हुए संवाद को दर्शकों ने खूब सराहा। कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र बिष्ट ने बताया कि मंचन देखने के लिए रियासी, लेलू, मूनाकोट, रयूणा, सुवाकोट आदि गांवों से दर्शक पहुंच रहे हैं। मुख्य अतिथि आप पार्टी की जिलाध्यक्ष सुषमा बिष्ट माथुर और पूर्व कर्नल अतुल स्वरूप माथुर रहे।
विज्ञापन

इधर इग्यारदेवी की रामलीला में शुक्रवार को सूर्पणखा नासिक छेदन, खर-दूषण वध और सीता हरण का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत रहे। वहां कमेटी के अध्यक्ष सुंदर सिंह खडायत, वक्ता मैनेजर बसंत भट्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, कुंडल सिंह अधिकारी, दीपक पांडे मौजूद रहे।
उधर अस्कोट में हनुमान का लंका से राम शिविर में लौटने, अंगद को दूत के रूप में लंका भेजना और रावण-अंगद संवाद की लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि आईटीआई के फोरमैन देवेंद्र बसेड़ा रहे। वहां तालीम मैनेजर उमेश पुजारी, गणेश, होशियार सिंह पाल, विक्रम सिंह पाल, खड़क भंडारी, गोविंद पाल, हरीश पाल, ललित पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

थल में राम के हाथों रावण के मारे जाने, मंदोदरी विलाप और सीता की अग्नि परीक्षा देने तक की रोचक लीला दिखाई गई। मुख्य अतिथि बेड़ीनाग की ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला रहीं। यहां कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक, सीमा बिष्ट, सुनील गोस्वामी, भगवान चंद, राजू कुमार, सुंदर राम, वक्ता मैनेजर कृष्ण गोपाल पंत, मनोहर क्वीरीयाल समेत दर्शक मौजूद रहे।

ठंड के बावजूद रामलीला में उमड़ रहे दर्शक
चंपावत/पाटी/बनबसा (चंपावत)। जिले के कई हिस्सों में रामलीला का मंचन जारी है। पाटी के मूलाकोट में रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन से लेकर सीता हरण तक की लीला का मंचन किया गया। चंपावत के अमकड़िया में रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं।
बनबसा के फागपुर गांव में धनुष यज्ञ का मंचन हुआ। ग्लोरियस अकादमी के प्रबंधक रवींद्र पांडे ने लीला का शुभारंभ किया। रामलीला सांस्कृतिक कमेटी के अध्यक्ष मनोज कालाकोटी, उपाध्यक्ष कैप्टन गोविंद मेहरा, मनोज करमाकर, कोषाध्यक्ष सूबेदार लक्ष्मण राम, कल्याण राम, सचिव हेमंत प्रसाद, प्रधान हर्ष बहादुर चंद, नीतू चंद, चंद्रप्रकाश टम्टा, बीडीसी सदस्य ललिता देवी आदि थे। संवाद

खेतीखान की रामलीला में रावण का हुआ वध

लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान में रामलीला की धूम मची है। कड़ाके की ठंड के बीच बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंच रहे हैं। रामलीला कमेटी अध्यक्ष यशपाल मनराल के निर्देशन में मेघनाद वध के बाद सुलोचना विलाप से लेकर रावण वध तक की लीला का मंचन किया गया। रावण ने अंतिम क्षणों में सत कर्म को न छोड़ो ए पाप करने वालों हालत बुरी है देखो... गीत से भाव विभोर कर दिया। हारमोनियम में सतीश कर्नाटक, तबले पर संगत नवीन खर्कवाल ने दी। वहां दिग्गराज महरा, रघुबर बोहरा, देवकीनंदन, किशोर जुकरिया, मुकेश राज देउपा, कैलाश सेलिया, मोहन कलखुडिय़ा, विक्रम सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें