बैतड़ी(नेपाल)। भारत से नेपाल गए एक व्यक्ति की आरडीटी रिपोर्ट पॅाजटिव आई है। व्यक्ति का स्वाब निकाल कर कोरोना जाॅच के लिए धनगड़ी भेज दिया है। क्वारंटीन सेंटर के तीन सौ एक लोगों को रिपोर्ट आने तक घर न भेजने का फैसला लिया गया है। 30 अप्रैल को दार्चुला से सैकड़ो लोगों को नेपाल भेजा गया। इनमे से 75 लोगों को नानारा क्वारंटीन और 227 को डिलाशैनी गांवपालिका के सेंटरो में रखा गया। उनमें से एक व्यक्ति को को तेज बुखार आने पर आरडीटी टेस्ट किया गया। टेस्ट में व्यक्ति की रिपोर्ट पॅाजिटिव आई । नेपाल में कोरोना की पहली जॅाच आरडीटी(कार्ड) टेस्ट से होती है। उसमें अगर कोई पॅाजिटिव आ जाए तो दूसरे चरण में स्वाब निकालकर होती है। नेपाल में अभी तक हुई आरडीटी टेस्ट में हजारों लोग पॅाजिटिव पाए गए। स्वास्थ विभाग के प्रमुख योगेश प्रसाद भट्ट ने बताया पीसिआर(स्वाब) टेस्ट के बाद ही कोरोनो सही माना जाता है। फिलहाल पुरुष को आइसोलेट किया गया है। दो दिन पहले भी झूलाघाट के रास्ते बझांग गए पुरुष की भी आरडीटी रिपोर्ट पॅाजिटिव आई। बाद में उसका स्वाब निकालकर धनगड़ी भेजा गया। अभी तक पीसीआर टैस्ट की रिपोर्ट नही आई है। (संवाद)