फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंचोली बना सेरा एसपीएल प्रीमियर लीग का चैंपियन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के सेरा में आयोजित एसपीएल की विजेता टीम। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सेरा में आयोजित एसपीएल प्रीमियर लीग की चैंपियनशिप एंचोली ने जीत ली है। एंचोली ने फाइनल में सेरा की टीम को 43 रन से हराया। प्रतियोगिता में बीस से अधिक टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सेरा खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल एंचोली और सेरा के बीच खेला गया। एंचोली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एंचोली ने 15 ओवर में 218 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेरा की टीम 175 रन ही बना सकी। एंचोली ने 43 रनों से फाइनल जीतकर खिताब जीता। हरीश सौन, विवेक कांडपाल निर्णायक रहे। मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता सौरभ पंत ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। एंचोली के विपिन महर मैन ऑफ द मैच और सेरा के रोहित मेहता मैन ऑफ द सीरीज रहे। इस मौके पर हेमंत मेहता, पीयूष रावत, मोहित मेहता, आदित्य मेहता, योगी मेहता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें