बच्चों के लिए आई किताबें फाड़कर बिखेरीं
पिथौरागढ़ के केएनयू जीआईसी के इस भवन में सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए आई किताबें फाड़कर फेंकी गई हैं। इसके अलावा रजिस्टर सहित कई अन्य सामान भी बिखेर दिया गया है। इसके बाद भी शिक्षा विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विद्यालय में लगा सीसीटीवी भी चोरी
केएनयू जीआईसी में सुरक्षा की दृष्टि से छह सीसीटीवी लगाए गए थे। इनमें से एक सीसीटीवी को भी अराजक तत्वों ने चुरा लिया है। मुख्य स्थान पर लगा सीसीटीवी चोरी होने से अराजक तत्वों के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं।
टपकती छत में बैठते हैं बच्चे
केएनयू जीआईसी की स्थापना वर्ष 1928-29में हुई थी। उसके बाद से यहां पर नए भवन का निर्माण नहीं किया गया। विद्यालय के अधिकतर कमरों की छत से बरसात के दौरान पानी टपकता है। जिन कमरों की स्थिति ठीक है उनमें अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर कूड़ेदान बना दिया है।
विद्यालय भवन को ठीक करने के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग आगणन बनाने के लिए पत्र लिखा गया है। वर्तमान में विद्यालय बंद चल रहा है जिसने इसकी ऐसी हालत की है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- गोविंद सिंह पोखरिया, प्रधानाचार्य केएनयू जीआईसी पिथौरागढ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य को भवन को ठीक करने के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया है। इस संबंध में प्रधानाचार्य से जानकारी ली जाएगी। - एके जुकरिया, सीईओ पिथौरागढ़।
इस मामले में जल्द पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग से भी जानकारी ली जाएगी। सरकारी धन की बर्बादी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।