फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिंगली नाग देवता को लगाया नई फसल के अनाज का भोग

Fri, 13 Nov 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के हीपा गांव के पौराणिक पिंगली नाग मंदिर में चौथे नवरात्र के अवसर पर पारंपरिक मेला आयोजित किया गया। विभिन्न गांवों से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिर पहुंचे ग्रामीणों ने नई फसल के अनाज का पिंगली नाग देवता को भोग लगाया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

मेले में हीपा, भैंसिया उडियार, बैरीगांव, सेलावन, बौंगाड़, पाली, मसूरिया, कलेटी, जाख, उडियारी, ठिठोली और सिल्दो सहित आसपास के अनेक गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। खरीफ की नई फसल का अनाज ग्रामीणों ने मंदिर में विधि-विधान के साथ देवता को अर्पित किया। यह परंपरा क्षेत्र की प्राचीन लोक आस्था और कृषि संस्कृति का प्रतीक मानी जाती है।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में शाम को भजन संध्या और देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंडित रमेश पंत ने लोगों की पूजा पाठ सम्पन्न कराई।
विज्ञापन

मेले के आयोजन में मेहर सिंह कार्की, गोपाल सिह कार्की, आन सिह कार्की, हिम्मत सिंह रावत, जीवन कार्की, रमेश कार्की, दीपक कार्की, सुनील रावत, प्रवीण कार्की, खड़क सिंह, कवींद्र रावत, त्रिलोक रौतेला, कुंडल सिंह रावत, गोविंद रावत आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें