गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। महाकाली दरबार रामलीला कमेटी व सांस्कृतिक मंच के नेतृत्व में महाकाली मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला में अंगद-राम संवाद तक की लीला हुई। दसवें दिन मंदोदरी-रावण संवाद, रावण-विभीषण संवाद, सुग्रीव-राम संवाद, समुद्र-राम संवाद, विभीषण-राम संवाद, वानर सेना के समुद्र पर सेतु निर्माण, विभीषण का राज्याभिषेक, अंगद को दूत बनाकर भेजने और अंगद-रावण, अंगद-राम संवाद तक लीला का मंचन हुआ। रावलगांव के युवाओं ने करवाचौथ से संबंधित नाटक प्रस्तुत किया। रामलीला देखने के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। यहां मुख्य अतिथि गंगोलीहाट व्यापार संघ अध्यक्ष हितेश खाती और विशिष्ट अतिथि हंसा दत्त पाठक, सुरेश उप्रेती, बलवंत महरा, मनोज पंत, संजय पंत, सदस्य बिशन सिंह, भगत सिंह आदि मौजूद थे।