फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: साग पकायो आलू बैगना, घ्यू लायो भूटना....

Sun, 25 Oct 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के रावलगांव के सूराकोट में दो दिवसीय मां भगवती महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव के शुभारंभ पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष भुवन नाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में महोत्सव का शुभारंभ विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया। विधायक ने भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। सरस्वती कला केंद्र धरसो रीठा साहिब के दल नायक संतोष रसीला के नेतृत्व में पहुंचे कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। कलाकार बहादुर राम, आरती, बबीता रश्मि, सोनी हिमांशु, दीपक, मनोज, मुकेश ने साग पकायो आलू बैगना, झिट घड़ी बैठी जानू, लाली हो लाली लक्षिमा, मेरा दयोरा मोहना तेरी केमुवा गाड़ी आदि गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर समा बांधा। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। महोत्सव में 26 अक्तूबर को गांव के सेरान से मां भगवती मंदिर तक देवी रथ यात्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। संचालन हरीश नाथ गोस्वामी ने किया। यहां गोविंद नाथ, नारायण नाथ, नीरज कालाकोटी, किशोर नाथ, प्रेम नाथ, ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र गडकोटी, संजय जोशी, श्याम सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें