पिथौरागढ़। बढ़ती गर्मी के साथ ही सब्जियों के दाम भी लगातार आसमान छू रहे हैं। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। महंगाई के चलते लोग भी सोच समझकर खरीदारी कर रहे हैं।
सर्दियों के बाद लोगों को सब्जियों के दाम कम होने की उम्मीद थी, लेकिन सब्जियों के दाम कम होने की बजाय लगातार बढ़ रहे हैं। अचानक दाम के बढ़ने से गृहिणियों का रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। महिला नीमा देवी का कहना है कि सब्जियों के दाम बढ़ने के बाद उन्होंने रसोई का बजट कम कर दिया है। वह सोच समझकर सब्जियों की खरीदारी कर रही हैं। महिला सरोज वर्मा का कहना है कि बच्चे हर रोज नया बनाने की मांग करते हैं। महंगाई के इस दौर में हर रोज नया बनाना संभव नहीं है।
पिथौरागढ़ में सब्जियों के दाम
सब्जी- मार्च - अप्रैल
आलू- 15-20 - 25- 30
प्याज- 15- 20 - 20- 30
खीरा- 25 - 30
भिंडी- 25 - 30
शिमला- 50 - 80
बैंगन 30- 40
फूल गोभी 30 - 50
बंद गोभी - 25 - 40
कद्दू - 30 - 40
-
इनसेट कोट-
सब्जियों के दाम बढ़ हैं। लोग सोच समझकर खरीदारी कर रहे हैं। ज्यादा सब्जी मंगाने पर वह गर्मी के कारण खराब हो रही है। इसलिए कम सब्जी मंगाई जा रही है। - श्रवण गुप्ता, सब्जी व्यापारी पिथौरागढ़।