सड़क की दुर्दशा को लेकर प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
थल-सातशिलिंग मार्ग की खराब दशा को लेकर क्षेत्रवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गोकुल सामंत के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने एडीबी पिथौरागढ़ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि थल-सातशिलिंग मार्ग पर पुल चौराहे से लेकर पानी के धारे तक ठीक से डामरीकरण नहीं किया गया, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को बताने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। थोड़ी सी बारिश में ही सड़क पर पानी भर जाता है। इससे सड़क पर गड्ढे हो गए हैं, जो दुर्घटना को दावत दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही सड़क में डामरीकरण नहीं किया गया तो विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में गोविंद भट्ट, त्रिभुवन सत्याल, प्रेम अंसारी, निसार मोहम्मद, रोहित जोशी, दीपक चंद आदि शामिल थे। थल-सातशिलिंग मार्ग के सुधारीकरण और विस्तारीकरण के काम में बरती गई अनियमितता की जांच के लिए जिला पंचायत की बैठक में जांच कमेटी गठित की गई है। जांच कमेटी का अध्यक्ष सीडीओ आशीष चौहान को बनाया गया है।