फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर हॉस्टल और वॉरियर्स जीता

Sat, 25 Mar 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चल रहे क्रिकेट मैच में स्पिन गेंद खेलने से चूका बल्लेबाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह सौन मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बीआर अंबेडकर हॉस्टल और वॉरियर्स ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


शनिवार को देवसिंह खेल मैदान में पहला मैच बीआर अंबेडकर और गांधी चौक इलेवन की टीमों के बीच हुआ। मुख्य अतिथि एसबी क्लब के अध्यक्ष ललित बोहरा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। गांधी चौक ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 124 रन बनाए। विकास ने 30 और गौरव ने 25 रनों का योगदान दिया। सुमित ने 3 और जीवन ने 2 विकेट लिए। जवाब में अंबेडकर हॉस्टल की टीम ने 6 विकेट से मैच जीत लिया। आशीष ने 48 रन बनाए। मोहम्मद ने 2 विकेट लिए। अंपायर प्रशांत भैंसोड़ा, दीपक मेहता और स्कोरर कमल भैंसोड़ा थे।

दूसरा मैच पुलिस वॉरियर्स और सन्न इलेवन के बीच हुआ। सन्न इलेवन की टीम निर्धारित 15 ओवर में 79 पर ऑलआउट हो गई। संदीप ने 23 और मंगल ने 18 रन बनाए। सुरेश ने 3 और राजेंद्र ने 2 विकेट लिए। वॉरियर्स ने राजू के 43 और राजकुमार के 41 रनों की मदद से 8 ओवर में 10 विकेट से मैच जीत लिया। अंपायर रोहित सामंत, जीवन मेहता और स्कोरर नीरज भंडारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें