भाजपा ने अंबेडकर पार्क में डा.भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश पंत ने कहा कि डा.अंबेडकर ने समाज में समरसता लाने का संदेश दिया और संपूर्ण राष्ट्र की परिकल्पना तभी संभव है, जब पूरे समाज में समरसता और एकता बनी रहे। उन्होंने समाज के प्रति बाबा साहेब द्वारा किए गए त्याग के बारे में बताया। भाजपा ने संकल्प लिया कि बाबा साहेब के बताए गए रास्ते पर चलकर ही समाज को एक सूत्र में बांधा जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश जोशी, मनोज कुमार, बीएल विश्वकर्मा, जीवन लाल आदि मौजूद थे।
डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन इंपलाईज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अंबेडकर पार्क में डा. भीमराव अंबेडकर के 61वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। जंगबहादुर टम्टा ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने भारतीय संविधान के जरिए हर समुदाय, हर वर्ग की सामाजिक, आर्थिक राजनैतिक बराबरी प्रदान की थी, इसकी वजह से आज देश का हर नागरिक जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकारी है। इस दौरान गोविंद राम गौतम, तुलाराम, हरिप्रसाद, हरिनंदन, गोपाल राम, डीआर राज आदि उपस्थित थे।
वहीं अंबेडकर छात्रावास पुलिस लाइन में छात्रों ने अंबेडकर को याद किया। इसमें बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर को याद किया गया। छात्रावास के अध्यक्ष संतोष कुमार और उपाध्यक्ष कमलेश कुमार ने डा. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। संतोष ने कहा कि डा. अंबेडकर ने दलित समाज के सुधार के लिए कई कार्य किए। वक्ताओं ने अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्रावास के महासचिव अजय टम्टा, बलवंत कुमार, वीरेंद्र कुमार, शमशेर प्रसाद, जगदीश कुमार, पंकज कुमार आदि थे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डा. अंबेडकर की पुण्यतिथि को सामाजिक समरसता के रूप में मनाया गया। सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार में छात्र-छात्राओं ने सामाजिक समरसता पर गोष्ठी का आयोजन किया। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश जोशी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल हफीज राही, छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन मारकाना नेस्त्रत्त् डा. अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता दर्शनलाल, किशोर कुमार, सभासद विक्रम वाल्मीकि, एनसीसी के सर्वश्रेष्ठ कैडेट संजय कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एबीवीपी के कालेज अध्यक्ष विवेक भट्ट, नगर सहमंत्री पंकज कुमार, नगर अध्यक्ष नवल तिवारी, नगर प्रचार प्रमुख पंकज पांडे, योगी भट्ट, रुद्र अवस्थी आदि थे। संचालन जिला संयोजक रोहित ओझा ने किया।