फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नशे में जीवन बर्बाद न करे युवा पीढ़ी

Fri, 29 Sep 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ सागर में आयोजित पुलिस की पाठशाला में मौजूद बच्चे। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देश का बड़ा युवा वर्ग नशे के दलदल में फंसकर जीवन को बर्बाद कर रहा है। नशे की पूर्ति के लिए वह कई प्रकार के जुर्म कर रहा है जबकि यह समय भविष्य बनाने का है न कि बिगाड़ने का। नशा करना अपराध है। यह बात अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दयासागर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ नरेंद्र पंत ने कही।
विज्ञापन

सीओ नरेंद्र ने कहा कि स्कूल में सभी विद्यार्थी एक छत के नीचे एक शिक्षक से शिक्षा ग्रहण करते हैं। इनमें से कुछ आगे बढ़ जाते हैं जबकि कुछ गलत आदतों के कारण भविष्य से खिलवाड़ करने लगते हैं। विद्यार्थियों को मोबाइल फोन में समय बरबाद के बजाय अपना भविष्य संवारने के लिए मेहनत करनी चाहिए।
सीओ पंत ने कहा कि साइबर अपराध से बचाने के लिए सतर्क रहें और अपने घर आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। इनाम, कारोबार, नौकरी के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी हो रही है। सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से बिल्कुल बात न करें। 18 साल से कम उम्र में वाहन चलाना कानूनी अपराध है। उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 और साइबर नंबर 1098 की कार्यप्रणाली बता इनका सदुपयोग करने के लिए कहा।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक डीसी लुईस ने कहा कि अमर उजाला और पुलिस की यह पहल सराहनीय है। छात्र-छात्राएं इस पाठशाला से ज्ञान लेकर जीवन में अच्छा काम करेंगे। इस दौरान प्रशासक आलोक लुईस, प्रधानाचार्य निर्मला वल्दिया, खीमराज जोशी, रुबीना, नमिता पंत, राजेंद्र चुफाल, उमेद सिंह, प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें