फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल्टो कार गहरी खाई में गिरने से बाल बाल बची

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/गणाईगंगोली। पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरना के पास एक कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। दुर्घटना में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। शुक्रवार सुबह को कार हौंडा अमेज में गुरना के पास अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और खुद ही कटर से दरवाजा काटकर घायलों को निकाला। मौके पर पहुंची 108 से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पूर्व सभासद भुवन जोशी ने घटना की जानकारी से फोन पर दी।
विज्ञापन

गणाई गंगोली के रामपुर के पास कैंटर और अल्टो कार की भिड़ंत हो गई। इसमें कार खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हल्द्वानी से आ रही कैंटर के चालक को झपकी आ गई। इसके चलते कैंटर एक अल्टो कार जा भिड़ी। इसके बाद कार सड़क किनारे लटक गई। घटना के बाद वहां पर लंबा जाम लग गया। घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। मौके पर पहुंचे कांस्टेबल संतोष डोबाल और उनकी टीम ने जाम खुलवाया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें