थल (पिथौरागढ़)। बालेश्वर मंदिर के निकट अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की नई शाखा खुल गई है। शुक्रवार सुबह 11 बजे प्रधान कार्यालय अल्मोड़ा के अध्यक्ष सीए महेश चंद्र जोशी ने थल के व्यापारियों की मौजूदगी में बैंक की 63वीं सीबीएस और आरटीजीएस सुविधायुक्त शाखा का रिबन काटकर उद्घाटन किया। वहां प्रबंध निदेशक पीसी तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ वसुधा पंत, शाखा प्रबंधक जतिन सिंह के साथ भूपाल सत्याल, गंगा सिंह मेहता, मनोहर सिंह सत्याल, दिनेश चंद्र पाठक, भूपेंद्र पांगती, बबलू सामंत, सुनील सत्याल, भानु सत्याल, बसंत लोहनी आदि थे। संवाद