फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गंगोलीहाट में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sat, 11 Oct 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। निर्वाचित टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों को क्षेत्र प्रमुख विनोद प्रसाद और मुख्य संरक्षक मुकेश रावल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंचायत चुनाव से पहले टैक्स यूनियन के चुनाव हुए थे। आचार संहिता लागू होने के कारण तब शपथ ग्रहण कार्यक्रम नहीं हुआ था। शुक्रवार को लोनिवि के पर्यटक आवास गृह में अध्यक्ष उमेश भट्ट, उपाध्यक्ष पूरन सिंह बोरा, सचिव महादेव आर्या और कोषाध्यक्ष पुष्कर सिंह गुरचन ने शपथ ली। इस दौरान कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मोहन बोरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कल्याण राम, टैक्सी यूनियन के संरक्षक भोपाल आर्या, देवराज साह, गणेश राम, कमल वर्मा, दिनेश बिष्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें