फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में छाए अल्मोड़ा के खिलाड़ी

Sun, 04 Oct 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से चल रही अंडर 17, अंडर 15 बालक, बालिका वर्ग की प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के खिलाड़ी छाए रहे।  
विज्ञापन

अंडर 17 बालक वर्ग एकल में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत विजयी रहे। पिथौरागढ़ के दीपांक वर्मा उप विजेता रहे। बालक युगल में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत, यूएस नगर के ललित बोरी की जोड़ी विजयी रही। उन्होंने पौड़ी के श्रीश बिष्ट और भूपेश की जोड़ी को हराया। बालिका वर्ग में अल्मोड़ा की उन्नति बिष्ट ने अल्मोड़ा की अक्षिता भंडारी को पराजित किया। युगल में अल्मोड़ा की अक्षिता भंडारी, उन्नति बिष्ट की जोड़ी ने अल्मोड़ा की ही स्नेहा रजवार और प्रियंका कनवाल को हराया। अंडर 15 बालक वर्ग में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत, युगल में ध्रुव और चयनित की जोड़ी विजयी रही। बालिका एकल में अल्मोड़ा की उन्नति बिष्ट, युगल में उन्नति और स्नेहा की जोड़ी विजय रही।
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। सामाजिक कार्यकर्ता विमल बगौली, अजय राठौर, वीरेंद्र पाल ने विजेता, उप विजेता टीम और खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार वितरित किए। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष जीएस बुदियाल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें