फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मुआवजे में भेदभाव का आरोप

Mon, 18 May 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट-तवाघाट सड़क चौड़ीकरण परियोजना की जद में आए एक भवन स्वामी ने उचित मुआवजा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। पीड़ित का आरोप है कि संबंधित विभागों के कर्मचारी उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

कालिका निवासी शिक्षक प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित अन्य लोगों को भूमि का चार गुना और भवन का दो गुना मुआवजा दिया गया है, जबकि उन्हें भवन का केवल एक गुना मुआवजा ही मिला है। उन्होंने मुआवजा निर्धारण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
प्रकाश चंद्र जोशी का कहना है कि धारचूला देहात के पटवारी ने उनके भवन को गलत खेत नंबर में दर्शाया है। साथ ही उन्होंने ग्रिफ की ओर से जमीन की नापजोख करने वाले कर्मचारी पर भी कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने प्रशासन और बीआरओ पर पिछले दो वर्षों से मुआवजा देने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह एक जून को न्यायालय की शरण लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें