फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टनकपुर में अखिलेश यादव का पुतला फूंका

Sun, 25 Oct 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहे जाने की टिप्पणी से भाजयुमो कार्यकर्ता भड़क उठे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नगर में पुतले के साथ जुलूस निकालकर पूर्व सीएम यादव का पुतला फूंक कर रोष जताया।
विज्ञापन


रविवार को टनकपुर के चड्डा चौराहे पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी पर आपत्ति जताई। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि उत्तराखंड वीरों, सैनिकों, मेहनतकश लोगों और देवभूमि की गौरवशाली परंपराओं वाला प्रदेश है। यहां के लोगों ने देश की सुरक्षा, संस्कृति और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उत्तराखंड के लोगों के सम्मान से जुड़े विषयों पर सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ बयान दिए जाने चाहिए। सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन में युवा मोर्चा जिला सह प्रभारी शशांक बिष्ट, जिला महामंत्री जतिन देऊपा, बनबसा मंडल अध्यक्ष मनोज कश्यप, टनकपुर मंडल अध्यक्ष मनीष बिष्ट, छात्र संघ के अनुष्का सोनकर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी हरीश जोशी, नितिन डांगी, सौरव पांडे, तनुज जोशी, सुनील नरियाल, राहुल कश्यप, रोहित रैंसवाल समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें