नाचनी (पिथौरागढ़)। भुजगड़ एवं राम गंगा संगम के शिव मंदिर में स्थित संतोषी माता मंदिर में अखंड रामायण पाठ का हवन के साथ पारायण हो गया है। इस मौके पर थल, मुवानी, पांखू, महरगाड़ी सहित तल्ला जोहार की दर्जनों महिलाओं ने संतोषी माता व्रत का उद्यापन किया। साथ ही कई महिलाओं ने व्रत शुरू किया। आयोजक मंदिर के प्रधान पुजारी लक्ष्मी दत्त पाठक ने बताया विगत 49 वर्षों से प्रति वर्ष ज्येष्ठ मास के प्रथम शुक्रवार को संतोषी माता पूजन किया जाता है। कई महिलाएं मन्नत पूर्ण होने पर व्रत का उद्यापन करती हैं। इस मौके पर प्रधान पंडित शास्त्री कमल पाठक गणेश पाठक, भगवती प्रसाद पाठक, प्रेमनारायण पाठक, सुरेश चंद्र पाठक शिव मंदिर के प्रधान पुजारी गणेश गिरी आदि मौजूद रहे। संवाद